9.29 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद
पूर्णिया, जून 25 -- बैसा, एक संवाददाता। रौटा थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9.29 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और नकद 6,445 रुपये भी बरामद किए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष हरि प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बौलान हाट के समीप छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आसजा निवासी संजर तथा बौलान निवासी दिलशाद को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 9.29 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। यह भी पढ़ें- 9.29 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.