9.23 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने सोमवार को 9.23 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसबी ने बरामद स्मैक के साथ दोनों आरोपितों को ढेबरुआ पुलिस को सौंप दिया।एसएसबी जवानों को सूचना मिली की दो युवक स्मैक लेकर बलरामपुर से ट्रेन से बढ़नी जा रहे हैं। सूचना पर समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट दीपक चंद के निर्देशन में विशेष नाका पार्टी गठित की गई। विशेष नाका पार्टी ने बढ़नी रेलवे स्टेशन के पिछले गेट से गोला बाजार जाने वाले मार्ग पर दो संदिग्ध युवकों को आते देखा। टीम को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने उन्हें पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से 9.23 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में उनकी पहचान ढेबरुआ क्षेत्र के मढ़नी गांव निवासी अमीर पुत्र साजिद व बढ़नी कस्बा के भट्ठा मोहल्ला निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.