एटा, फरवरी 24 -- जलेसर विधानसभा क्षेत्र के सादाबाद मार्ग को आगरा मार्ग से जोड़ने वाले बेरनी-ऊंचा गांव-सराय नीम तक छह किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण अति शीघ्र होगा। मार्ग का शिलान्यास विधायक संजीव दिवाकर ने फीता काटकर किया है। विधायक संजीव दिवाकर ने बताया के मार्ग के चौड़ीकरण होने से हजारों ग्रामीणों को समय और धन की बचत होगी। मार्ग छह किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इसमें करीब नौ करोड़ 16 लाख रुपया खर्च आएगा, जो स्वीकृत हो चुका है। निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस मार्ग के निर्माण होने से ग्राम बेरनी, राम रायपुर, ऊंचा गांव, नगला सुखा, नगबाई, जम्मू, कुंजालपुर, नगला पृथ्वी गांव के लोग लाभान्वित हो सकेंगे। शिलान्यास के दौरान जिला कोषाध्यक्ष शैलेश गौतम, अखिलेश उपाध्याय, राजेश कुमार वार्ष्णेय, राजेश सरानी, नवीन दीक्षित, संजय कुशवाहा, सुमित दीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.