नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- अलकायदा ने 11 सितंबर 2001 को अमेरिका को गहरा घाव दिया था। इस दिन आतंकियों ने चार कमर्शियल पैसेंजर विमानों को हाईजैक कर लिया और उन्हें हथियारों की तरह इस्तेमाल किया। हाईजैक किए गए विमानों में से दो न्यूयॉर्क में ट्विन टावर्स से टकराए और तीसरा पेंटागन से टकराया। चौथी यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 93 सैन फ्रांसिस्को जा रही थी। इसने न्यू जर्सी के नेवार्क से सुबह 8.42 बजे उड़ान भरी। हाईजैक किए गए तीन विमान पहले ही हवा में थे और अपने टारगेट के करीब पहुंच रहे थे। 9/11 कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक, नेवार्क में भीड़-भाड़ की वजह से फ्लाइट 93 की उड़ान में करीब 25 से 40 मिनट की देरी हुई। इस विमान में चार हाईजैकर सवार थे। उन्होंने करीब 45 मिनट तक विमान पर कब्जा नहीं किया। इसी बीच यात्री और क्रू मेंबर अपने परिवार और रिश्तेदारों से ...