जमशेदपुर, मार्च 8 -- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बिष्टूपुर स्थित जिला कार्यालय तिलक पुस्तकालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड पर्यवेक्षकों और प्रखंड प्रभारियों के माध्यम से 9 से 20 मार्च तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष समिति, थाना समिति, पंचायत समिति और बीएलए-2 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह तय किया गया कि सभी प्रखंड अपने-अपने अनुसार तिथि और स्थान निर्धारित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रदेश और दिल्ली से आए प्रशिक्षक (ट्रेनिंग कोच) की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस...