9 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिलाधिकारी कुमार गौरव ने समाहरणालय सभागार में सोमवार को 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। सभी विभागों को इसे जन आंदोलन के रूप में सफल बनाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर और संस्थान में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराना, जनभागीदारी बढ़ाना, 'वंदे मातरम्' के 150वें वर्ष का व्यापक आयोजन करना तथा फ्लैग कोड का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करना है। डीएम ने शिक्षा विभाग को सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में क्विज, परिचर्चा, राष्ट्रभक्ति आधारित कार्यक्रम और जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीयध्वज की खरीद जीविका दीदियों के माध्यम से कर स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.