9 से 15 अक्तूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय डाक सप्ताह
पलामू, सितम्बर 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। डाक विभाग, नौ से 15 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाएगा। इसकी शुरुआत नौ अक्तूबर को विश्व डाक दिवस के साथ होगी। विभाग ने इस वर्ष विश्व डाक दिवस की थीम एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएं रखा है। इसका उद्देश्य लोगों और कारोबारियों के दैनिक जीवन में डाक विभाग की भूमिका तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास में उसके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। डाक अधीक्षक संजय कुमार संगम ने बताया कि 9 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस, 12 अक्तूबर को डाक टिकट संग्रह दिवस, 13 अक्तूबर को वित्तीय समावेशन एवं ग्राहक सेवा दिवस, 14 अक्तूबर को डाक एवं पार्सल दिवस तथा 15 अक्तूबर को प्रौद्योगिकी एवं नवाचार दिवस मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय सम्मेलन में 15 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, विजय वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.