कटिहार, अप्रैल 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों और सिविल सर्जन के साथ बैठक कर अभियान की समीक्षा की तथा इसे सफल बनाने के लिए कई निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 14 वर्ष से ज्यादा और 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन गार्डासिल की एक मात्रा नि:शुल्क दी जा रही है। यह टीका केवल उन्हीं बालिकाओं को लगाया जाएगा, जिन्हें पहले एचपीवी वैक्सीन नहीं लगी है। डीएम ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों में संबंधित छात्राओं के अभिभावकों के साथ पीटीएम आयोजित की जाए। बैठक में टीकाकरण के लाभ बताए जाएंगे और स्वास्थ्य विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.