जहानाबाद, सितम्बर 7 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के सफल क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार ने की। बैठक में आईसीडीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा, जीविका सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) माला कुमारी ने बताया कि पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम 'हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' है। अभियान के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आहार विविधता, बच्चों के पोषण व प्रारंभिक विकास, आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्म पका भोजन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और पंचायत स...