हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 28 -- बिहार की कैमूर पुलिस ने लगभग 9 साल पुराने मामले में फरार नक्सली रामप्रवेश बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में आने और खाना खिलाने से मना करने पर उसने साथियों संग मिलकर रोहतास जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह वारदात मार्च 2017 की थी, तब से पुलिस को उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तार नक्सली चैनपुर थाना क्षेत्र के छोटका लोहरा गांव का रहने वाला है। एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बुधवार को कहा कि चैनपुर थाने की पुलिस ने रामप्रवेश को उसके घर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि रोहतास पुलिस की सूचना पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद को निर्देश दिया गया कि वह पुलिस टीम के साथ नक्सली को गिरफ्तार करें। वह अपने घर पर है। एसडीपीओ से मिले निर्देश पर चैनपुर थानाध्यक्ष ने नक्सली घटना में शामिल राम प्रवेश को ...