फरीदाबाद, मई 1 -- हरियाणा में फरीदाबाद पुलिस ने बल्लभगढ़ की आदर्श सब्जी मंडी में मिले महिला के शव की गुत्थी को सुलझा दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या कर शव को फेंका गया था और इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 9 साल बड़ी मृतका से उसके अवैध संबंध थे और वह उससे लगातार पैसों की मांग कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि यह वारदात 22 अप्रैल को हुई थी, इस दौरान पुलिस को मंडी क्षेत्र में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत आंतरिक चोटों के कारण होना सामने आया, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बोरवेल सिर्फ उन्हें मिलेगा जो...; CM रेखा गुप्ता की क्या शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.