संवाददाता, मार्च 23 -- हाईकोर्ट ने अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान थाने में दर्ज महिला उत्पीड़न के एक गंभीर मामले में सुनवाई करते हुए अहम निर्देश दिए हैं। यह मामला भाजपा से जुड़े नेता नंदन सिंह रावत पर लगे आरोपों से संबंधित है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ में हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की गई, साथ ही गिरफ्तारी से राहत की भी अपील की गई। हालांकि, कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया। न्यायालय ने मौखिक टिप्पणी करते हुए आरोपी को निर्देश दिया कि वह तीन दिनों के भीतर पीड़िता से मुलाकात कर विवाह संबंधी विवाद का समाधान निकालने का प्रयास करे। मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को तय की गई है। यह भी पढ़ें- किसी और संग अफेयर के शक में MCA छात्र ने पार की हदें, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.