9 साल के बच्चे की स्कूल में मौत, हॉस्टल की छत पर फंदे से लटकी थी लाश; चीख-पुकार मची
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- बिहार के सुपौल में एक निजी स्कूल के हॉस्टल में नौ वर्षीय प्रियांशु कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के चिराग की मौत से परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सदर थाना क्षेत्र के गौरवगढ़ वार्ड 6 स्थित सान्वी पब्लिक स्कूल के नए हॉस्टल की छत पर रविवार दोपहर क्लास वन के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और परिवार को सूचना देने में कथित देरी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक की पहचान मरौना थाना क्षेत्र के हरिराहा पंचायत के परीकोच वार्ड 5 निवासी किसान शिव शंकर भारती के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार करीब दो महीने पहले प्रियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.