नई दिल्ली, जुलाई 12 -- अगर आप प्रतिभावान हैं, तो यह मायने नहीं रखता है कि आपकी उम्र कितनी है। 12 साल की उम्र में जहां बच्चे आज के समय रील्स, पढ़ाई, खेलकूद जैसे एक्टिविटीज में बिजी हैं, तो उस उम्र में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के केलोना शहर की रहने वाली एक लड़की ने एआई स्टार्टअप खड़ा कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने छोटी सी उम्र में ऐसी चीज इजाद कर ली है जो आज उन्हें बेहतर इन्टरप्रिन्योर बना रही है। चलिए जानते हैं कि कौन है माना जंपाला?वोक्सा AI रिसेप्शनिस्ट की संस्थापक 12 साल की कक्षा 7 में पढ़ने वाली माना जंपाला 'Voxa' नाम की एक AI आधारित रिसेप्शनिस्ट की संस्थापक हैं, जो कारोबारियों के लिए 24 घंटे ग्राहकों की कॉल संभालने का काम करती है। बचपन से ही माना काफी क्रिएटिव थी और कुछ अलग करना चाहती थीं। लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि उनका ...