9 साथियों को खो दिया, घर आने की उम्मीद भी टूटी; यूपी के युवक ने सुनाई नेपाल में जलप्रलय की आपबीती
हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 29 -- 'मैं करीब 800 मीटर की ऊंचाई पर पहाड़ के एक सुरक्षित स्थान पर खड़ा था। अचानक तेज आवाज हुई और देखते ही देखते पहाड़ से पानी का सैलाब नीचे की ओर दौड़ पड़ा। मेरी आंखों के सामने बड़ी-बड़ी इमारतें पानी और मलबे में समाती चली गईं। मजदूर जान बचाने के लिए पहाड़ियों की ओर भागने लगे। कुछ ही मिनट में पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा। यह मंजर देखकर मैं वहीं गश खाकर गिर पड़ा।' नेपाल में जलप्रलय के प्रत्यक्षदर्शी बस्ती जिले के रहने वाले कुलदीप सिंह उर्फ रोशन सिंह ने फोन पर अपनी आपबीती के जरिए दिल दहला देने वाला मंजर बयां किया। इस हादसे में उन्होंने अपने 9 साथियों को खो दिया। बनकटी नगर पंचायत के मथौली गांव के रहने वाले रोशन टुंडी ग्रुप कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वह नेपाल में विद्युत प्रसारण, हाइड्रो पॉवर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.