मोतिहारी, जून 20 -- मोतिहारी। शराब तस्करों के विरुद्ध स्थानीय थाना के साथ एएलटीएफ की टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। शुक्रवार को एएलटीएफ की टीम ने जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 9 शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान 278 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया है। वहीं 12500 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को पुलिस ने विनष्ट किया है। इधर, मुफस्सिल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 115 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान तस्कर फरार हो गए। मामले में दो तस्करों को चिंहित किया गया है। चिंहित किए गए तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...