मुरादाबाद, अप्रैल 26 -- नौ माह की कठिन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 9वीं वाहिनी पीएसी में रविवार को 277 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। परेड की सलामी पीएसी मुख्यालय की डीआईजी सुनीता सिंह ने ली और सभी सिपाहियों को कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना की शपथ दिलाई। सुबह से ही परेड ग्राउंड पर खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही महिला सिपाहियों की टुकड़ियां वर्दी में कदमताल करती हुईं मंच के सामने से गुजरीं तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। परेड के दौरान सिपाहियों ने अनुशासन, एकरूपता और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे देखकर वहां मौजूद अधिकारी और परिजन भावुक हो उठे। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस को मुरादाबाद से मिले 4941 सिपाही 9वीं वाहिनी पीएसी में इंडोर में 800 में से 709 अंक प्राप्त करके करिश्मा ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.