9 विद्यालयों के 198 छात्र-छात्राओं के बीच हुआ साइकिल का वितरण
चक्रधरपुर, जुलाई 17 -- चक्रधरपुर। झारखंड सरकार की प्रगति का पहिया योजना के तहत शुक्रवार को चक्रधरपुर प्रखंड के 9 विद्यालयों के 198 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालयों में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। रिसोर्स शिक्षक अनिल प्रजापति ने बताया कि साइकिल वितरण का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंच सकें और उनकी पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही। चक्रधर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पदमपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरमसाई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोड़ो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.