रांची, फरवरी 27 -- खूंटी, संवाददाता। पवित्र रमजान माह में जहां बड़े-बुजुर्ग इबादत और रोजे में मशगूल हैं, वहीं खूंटी के मेला टांड निवासी 9 वर्षीय नयाब ने रोजा रखकर सभी को प्रेरित किया है। कम उम्र में रोजा रखकर नयाब ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले का दिल जीत लिया है। नयाब ने बताया कि उसने अल्लाह से देश में अमन-चैन, खुशहाली और सभी लोगों की अच्छी सेहत के लिए दुआ मांगी है। उसका कहना है कि रमजान का महीना रहमत और बरकत का महीना होता है, इसलिए उसने भी पूरी श्रद्धा के साथ रोजा रखने का संकल्प लिया। बच्ची के जज़्बे और धार्मिक आस्था को देखकर परिजन भावुक हो उठे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि नयाब बचपन से ही नमाज और रोजे के प्रति विशेष लगाव रखती है। वह नियमित रूप से नमाज अदा करती है और धार्मिक बातों को ध्यान से सुनती है। मोहल्ले के लोगों ने भी...