देवघर, जुलाई 27 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां अंतर्गत आम सेंटर मधुवाडीह में लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को एमएमडीपी किट एवं एमसीआर फुटवेयर वितरण कार्यक्रम का आयोजन सीएचओ डॉ.संतोष प्रमाणिक की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 9 योग्य लाभुकों के बीच एमएमडीपी किट एवं विशेष एमसीआर फुटवेयर वितरित किया गया। इस दौरान लाभुकों को एमएमडीपी किट के सही उपयोग, पैरों की नियमित सफाई, सूजन की उचित देखभाल तथा एमसीआर फुटवेयर पहनने के महत्व के बारे में विस्तार से प्रयोग के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लिम्फेटिक फाइलेरिया, मलेरिया एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने तथा समय पर उपचार कराने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसआई मनोज कुमार पांडेय, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाध...