झांसी, जनवरी 30 -- शहर कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को मैरी तिराहा के पास से तीन तस्करों को धर-दबोचा। उनके पास से तीन ट्रॉली बैग से 58.340 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। तलाशी में 32 हजार रुपए से अधिक की नगदी, आई पैड, मोबाइल सहित अन्य बरामद किया गया है। गांजा की कीमत नौ लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर लगातार अपराधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर, उप निरीक्षक अश्वनी दीक्षित, भरत सिंह, नरेंद्र चौधरी, राजेश कुमार, कपिल चाहर सहित अन्य पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस बड़ागांव गेट चौकी क्षेत्र के बाबा का अटा अशोक सनफ्रांस रोड पर पहुंची। जहां मैरी तिराहा पर कुछ सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.