9 लाख की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
चतरा, जून 2 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में नशे के कारोबारियो के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 9 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के जपुवा गांव का निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है, डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 जून की देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर स्थित जपुवा गांव के समीप एक व्यक्ति ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाला है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.