9 लाख का पैकेज छोड़ वैराग्य की राह पर चलीं ऋषिका बहन, बीटेक के बाद जैन दर्शन में कर रहीं PHD
नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- बागपत, हिन्दुस्तान संवाद। मध्यप्रदेश के दमोह जिले की ऋषिका बहन ने नौ लाख रुपये सालाना का पैकेज छोड़कर वैराग्य की राह चुन ली। बीटेक करने के बाद उन्होंने कॅरियर की चमक-दमक और भौतिक सुख-सुविधाओं के बजाय धर्म, अध्यात्म और जैन दर्शन को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया। पिछले चार साल से वह जैन संत आचार्य आर्जव सागर महाराज के सानिध्य में ब्रह्मचर्य जीवन व्यतीत कर रही हैं। इन दिनों वह बड़ौत में आचार्य आर्जव सागर महाराज के चातुर्मास में आई हुई हैं। यहां उनके त्याग, तप और आध्यात्मिक जीवन के प्रति समर्पण की चर्चा हो रही है। ऋषिका बहन का परिवार मध्यप्रदेश के दमोह जिले में रहता है। उनका परिवार शिक्षित और संपन्न है। पिता व्यापारी हैं, जबकि माता गृहणी हैं। उनके दो भाई और दोनों भाभियां इंजीनियर हैं। परिवार में शिक्षा और बेहतर करियर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.