9 माह से लापता विनय की हत्या का खुलासा,कुएं से मिला कंकाल, तीन गिरफ्तार
गुमला, जून 16 -- जारी, प्रतिनिधि। जारी थाना क्षेत्र के कटिंबा गांव निवासी 27 वर्षीय युवक विनय तिग्गा के नौ माह से लापता होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर बंझर डांडटोली स्थित एक कुएं से कंकाल बरामद किया गया है।
हत्या का खुलासा पुलिस के अनुसार विनय तिग्गा एक अक्टूबर 2025 से लापता था। परिजनों ने जारी थाना में आवेदन देकर बताया था कि वह घर से फुटबॉल मैच देखने की बात कहकर निकला था,लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
गिरफ्तारी और पूछताछ इसी बीच जारी थाना प्रभारी शनि कुमार को सूचना मिली कि विनय की हत्या कर दी गई है और घटना में उसके ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.