9 माह से बंद पड़ा नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों को नहीं मिल रही सुविधा
घाटशिला, जून 24 -- गालूडीह। उल्दा पंचायत के हाटचाली में समाज कल्याण निधि से निर्मित नया आंगनबाड़ी केंद्र भवन पिछले नौ माह से बंद पड़ा है। भवन तैयार होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा विभाग को हैंडओवर नहीं किए जाने से केंद्र में ताला लटका हुआ है। इसके कारण आंगनबाड़ी केंद्र सेविका सुनीता देवी के घर से ही केंद्र का संचालन किया जा रहा है। सेविका ने बताया कि सीमित जगह के कारण 25-30 बच्चों को बैठाने, टीकाकरण, पोषाहार वितरण और भोजन बनाने में काफी परेशानी होती है। बारिश में छत टपकने तथा शौचालय और रसोई की सुविधा नहीं होने से समस्याएं बढ़ जाती हैं। महिला पर्यवेक्षिका जोबा काजमी ने बताया कि कई बार संवेदक को भवन हैंडओवर करने को कहा गया है तथा जिला स्तर पर भी पत्राचार किया गया है। अभिभावकों ने शीघ्र केंद्र शुरू कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.