नई दिल्ली, मार्च 19 -- बिहार के औरांगाबाद में अजब प्रेम की एक गजब कहानी सामने आई है। जमानत पर छूटे प्रेमी ने कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में प्रेमिका के गले में वरमाला डालकर सात फेरे लिए। माता-पिता, अधिवक्ताओं और आम जनों के साथ इनकी 9 माह की बेटी भी इनकी शादी की गवाह बनी। यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। युगल जोड़ी प्रेम के साथ जीवन यापन करने की कसमें खा रहे हैं। एक बेटी को मां का आंचल तो पिता का साया मिल गया है। कहानी कुछ ऐसी है। औरंगाबाद जिले के मुफसिल थाना इलाके के सिलाढ़ गांव के विपुल और टंडवा थाना इलाके के गमीडीह गांव की निवासी गूंजा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। गूंजा के गांव में विपुल की मौसी रहती है। रिश्तेदारों से मिलने आते विपुल की गूंजा से पहचान हुई। दोनों के बीच प्रेम पनप गया। लेकिन अलग अलग जाति से होने के कारण उनके परिवार वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.