मुंगेर, मार्च 7 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 9 से 14 मार्च तक का समय दिया गया है। नामांकन से पहले विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। वहीं सभी वर्ग की छात्राओं तथा एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को वैरिफाई कराना भी जरूरी होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार सेमेस्टर-5 में नामांकन के लिए विद्यार्थियों के पास सेमेस्टर-1, 2, 3 और 4 को मिलाकर कुल 68 क्रेडिट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही विद्यार्थियों का सेमेस्टर-1 और सेमेस्टर-2 उत्तीर्ण होना भी जरूरी रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.