देहरादून, मार्च 8 -- ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन आश्रम में 9 मार्च से अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज हो रहा है। रविवार को आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने 7 दिन तक चलने वाले महोत्सव की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में 80 देश के साधक विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देने के लिए पहुंचे हैं। 30 देश के राजदूत भी महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। स्वामी चिदानंद ने बताया कि पहले दिन योग गुरु बाबा रामदेव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। 13 मार्च को मुख्यमंत्री और उसके बाद राज्यपाल भी साधकों से रूबरू होने के लिए पहुंचेंगे। बताया कि महोत्सव में विश्व शांति के लिए सभी देश के नागरिक सामूहिक प्रार्थना भी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.