9 महिलाओं समेत 12 लोग शाति भंग में पाबंद
लखीमपुरखीरी, जून 23 -- ईसानगर पुलिस ने गौरिया और नरगड़ा गांवों में फसाद करने वाले 12 लोगों को शांतिभंग की धाराओं में निरुद्ध किया है। जिनमें 9 महिलाएं भी शामिल हैं। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गौरिया गांव में अशांति फैलाने वाली शांति,आरती,रामलली,जयदेवी,काजल, पतरकी,पूनम समेत धौरहरा के अकील व नरगड़ा में बवाल करने वाले मेंनाज,आयशा,फारुख और छोटू को गिरफ्तार करके सभी पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बवालियों को एसडीएम धौरहरा की कोर्ट में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.