नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड पूरी तरह कर्ज-मुक्त होने की राह पर है। पीसी ज्वैलर ने गुरुवार को बताया है कि उसने एक और बैंक की पूरी उधारी चुका दी है। ज्वैलरी कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को हुए एक सेटलमेंट एग्रीमेंट के तहत यह उधारी चुकाई है। पीसी ज्वैलर के शेयरों में गुरुवार को अच्छी तेजी भी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर BSE में 3 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 10.54 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 15.38 रुपये है। 9 बैंकों का पूरा बकाया चुकायापीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि कंपनी ने अब 14 कंसोर्शियम बैंकों में से 9 का पूरा बकाया कर्ज चुका दिया है। ज्वैलरी कंपनी ने बताया है कि प्रत्येक रिपेमेंट निर्धारित तारीख से पहले पूरा हुआ है। पीसी ज्वैलर ने...