देहरादून, फरवरी 7 -- देहरादून। जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता 9 व 10 फरवरी को श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज में संपन्न होगी। जिसमें जनपद के छह विकासखंडों से चयनित 235 छात्र-छात्राए अपने नवाचार और वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर 7 फरवरी को मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जनपद समन्वयक सुधीर कांति ने बताया कि मॉडलों का मूल्यांकन नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की विशेषज्ञ टीम करेगी। कार्यक्रम में निदेशक मुकुल कुमार सती मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल सहित विभिन्न खंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.