नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- तमिलनाडु में मदुरै जिले की अदालत ने बाप-बेटे की कस्टोडियल डेथ के मामले में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 6 साल पहले हुआ, जिसने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था। राज्य में थूथुकुडी जिले के सतनकुलम पुलिस स्टेशन में 2020 में एक दुखद घटना घटी। मोबाइल शॉप चलाने वाले 59 वर्षीय पी. जयराज और उनके 31 वर्षीय बेटे जे. बेनिक्स को कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 19 जून को गिरफ्तार किया गया। आरोप था कि उन्होंने दुकान तय समय से ज्यादा देर तक खुली रखी, लेकिन बाद में यह आरोप झूठा साबित हुआ। पुलिस ने उन्हें सतनकुलम थाने में ले जाकर पूछताछ के नाम पर रात भर बुरी तरह प्रताड़ित किया। रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि दोनों को लाठियों से पीटा गया, जिससे उनमें गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- आप पूरी तरह नाकाम रहे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.