नई दिल्ली, अगस्त 27 -- लेदर एंड लेदर प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी एक कंपनी के शेयर इन दिनों बाजार में धमाल मचाए हुए हैं। यह कंपनी सुपर टेनरी लिमिटेड है। कंपनी के शेयर पिछले कुछ दिनों से दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। सुपर टेनरी के शेयर गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5 पर्सेंट उछलकर 13.75 रुपये पर पहुंच गए हैं। 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 65 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 9 दिन में सुपर टेनरी के शेयरों ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। 9 दिन में 99% से अधिक चढ़ गए कंपनी के शेयरपेनी स्टॉक सुपर टेनरी (Super Tannery) में 9 दिन में जबरदस्त उछाल आया है। कंपनी के शेयर 9 दिन में 99 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। सुपर टेनरी के शेयर 17 अगस्त 2026 को 6.90 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 27 अगस्त को 13.75 रुपये पर जा पहुंच...