कटिहार, जुलाई 8 -- कटिहार, एक संवाददाता पुलिस ने शहर में हुई चेन स्नैचिंग की एक बड़ी वारदात का सफल उद्भेदन करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी का 9.810 ग्राम सोना बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में चेन झपटने वाले अपराधी के साथ-साथ चोरी का सोना खरीदने वाले ज्वेलर्स और उसे गलाकर नया रूप देने वाले लोगों को भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। मामला 29 जून का है। गांधीनगर निवासी समन कुमार चौधरी ने नगर थाना में आवेदन देकर बताया था कि सुबह करीब 5:10 बजे उनकी पत्नी बच्चों को स्कूल वाहन पर बैठाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थीं। यह भी पढ़ें- Purnia News: कटिहार के उचक्कों ने शिक्षिका से छीना था चेन इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद नगर थाना में केस दर्ज कर जां...