9 जून से शुरू होगी अंडर-14 जेएमडी ट्रॉफी
कानपुर, मई 25 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध स्पोर्टिंग यूनियन क्लब की ओर से आयोजित तृतीय दीबा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर जेएमडी ट्रॉफी का आयोजन 9 जून से कानपुर साउथ मैदान पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए ट्रायल फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। आयोजन सचिव राहुल पाल ने बताया कि शुल्क के साथ ट्रायल फॉर्म 31 मई तक केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज ओर राम स्पोर्ट्स, जरीब चौकी से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए आयोजन सचिव राहुल पाल से संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के आवेदन 29 तक करें जमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.