किशनगंज, जून 6 -- किशनगंज। एक संवाददाता आगामी 9 जून 2026 मंगलवार को जिला के सभी प्रखंड मुख्यालयों में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, छात्रों पर लाठी चार्ज और सरकार की तानाशाही के विरुद्ध राष्ट्रीय जनता दल एक दिवसीय धरना देगा। यह भी पढ़ें- 9 जून को सभी प्रखंड मुख्यलाय में राजद का धरना प्रदर्शनबैठक का आयोजन जिला राजद कार्यालय इंसान स्कूल रोड किशनगंज में शनिवार को प्रधान महासचिव मज़हारुल हसन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई , जिसमें किशनगंज जिला राजद प्रभारी सैयद मोहिबुल हुसन और सरदार रंजित सिंह पटना से किशनगंज आकर कार्यक्रम में शामिल हुए। बैठक में पूर्व विधायक सह राजद राष्ट्रीय महासचिव मुजाहिद आलम, वरिष्ठ राजद नेता उस्मान गनी, देवेन यादव, नन्हा मुश्ताक, डॉ नूर आलम, दानिश इकबाल, ई फरहान, शम्स इम्तियाज़ सन्नी, परवेज आलम, गुलाम जिलानी, नजीब ...