बांका, जून 7 -- बांका, एक संवाददाता। अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत खजुरी स्थित प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 9 जून को प्रखंड मुख्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राजद नेता सह शिक्षाविद् संजय चौहान ने कहा कि अमरपुर विधानसभा क्षेत्र आज भी विकास की मुख्यधारा से काफी पीछे है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। यह भी पढ़ें- धरना एवं प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए राजद की बैठक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई तथा रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान में सरकार पूरी ...