9 जुलाई को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर संपर्क करने में जुटी आशाएं
हापुड़, जुलाई 5 -- अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जनपद हापुड़ में कार्यरत आशाएं आगामी 9 जुलाई को लंबित समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगी। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आशाएं संपर्क करने में तेजी से जुट गई हैं। आशाओं ने बताया कि आशा और आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए आशा को रुपए 18000 और आशा संगिनी को रुपया 24000 प्रति माह वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए I इस भुगतान के प्रभावी होने तक बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए वर्तमान प्रोत्साहन राशि को तीन गुना किया जाए। आशा संगिनी को माह में 30 दिन कार्य करना पड़ता है और भुगतान केवल 24 दिन का ही होता है। भुगतान भी 30 दिन का कराया जाए। आशा संगिनी को फील्ड विजिट के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी खरीदने के लिए उचित भुगतान किया जाए I आशाओं को सरकार द्वारा दो बीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.