9 घंटे 30 गांवों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पीलीभीत। 33 केवीए की बड़ी लाइन पर मरम्मत कार्य होने के कारण गजरौला क्षेत्र में लगभग 30 गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली उपकेंद्र नचनी घाट से जुड़े लगभग 30 गांव की बिजली आपूर्ति शनिवार सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक बाधित रहेगी। जेई मनीष प्रजापति ने बताया की 33 केवीए लाइन को दुरुस्त किया जाना है। इसी कारण बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे तक से शाम सात बजे तक बाधित रहेगी। उनका कहना है कि मरम्मत कार्य हो जाने के कारण गर्मी में लोगों को बिजली व्यवस्था बेहतर मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.