नई दिल्ली, मई 23 -- एक छोटी कंपनी क्यू-लाइन बायोटेक का आईपीओ दांव लगाने के लिए 21 मई को खुला है। शुरुआती दो दिन में कंपनी के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। क्यू-लाइन बायोटेक के आईपीओ पर दो दिन में 9 गुना से ज्यादा दांव लग गया है। क्यू-लाइन बायोटेक के शेयर ग्रे मार्केट में भी दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम बढ़कर 130 रुपये पहुंच गया है। क्यू-लाइन बायोटेक के आईपीओ पर दांव लगाने का मौका अभी बचा हुआ है। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 25 मई तक खुला हुआ है। 343 रुपये शेयर का दाम, 130 रुपये पहुंच गया GMPक्यू-लाइन बायोटेक के शेयर का दाम आईपीओ में 343 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 130 रुपये के फायदे के साथ कारोबार कर रहे हैं। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से क्यू-लाइन बायोटेक के शेयर 473 ...