लखीसराय, मार्च 7 -- सूर्यगढ़ा। नगर परिषद के पटेल पुर के श्रीश्री 108 श्रीराम जानकी ठाकुरवाड़ी में भगवान विष्णु की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आगामी 9 मार्च को है। इसी रोज सुबह में कलश-यात्रा निकाली जाएगी। प्रतिमा को पुराने से नव निर्मित मंदिर में लाया जाएगा। रामधुनि होगी। आगामी 12 मार्च को समापन है। पूर्व दारोगा सुशील कुमार एवं ग्रामीण श्री नारायण महतो ने जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...