खगडि़या, जुलाई 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया-मानसी रेलखंड पर चलती ट्रेन से यात्री की मोबाइल झपटने में एक उचक्के की जान पर आफत उस समय बन आई, जब यात्रियों ने बोगी के अंदर से उसका हाथ पकड़ लिया। इस बीच मोबाइल झपटमार नौ किलोमीटर तक चलती ट्रेन में खिड़की के बाहर लटके लटके खगड़िया रेलवे स्टेशन तक आया। जहां जीआरपी ने अपने कब्जे में लिया तब उसकी जान में जान आई। मिली जानकारी के अनुसार 13205 अप पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस ट्रेन मानसी रेलवे जंक्शन से शनिवार की तड़के करीब 1.35 बजे के करीब ज्योंहि खुली आउटर के पास खड़े एक उचक्के ने चलती ट्रेन में खिड़की किनारे बैठे यात्री के हाथ से मोबाइल फोन झपटने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- हाथ अंदर, शरीर बाहर; 9 किमी तक ट्रेन की खिड़की से लटकते गया मोबाइल चोर, यात्रियों ने गजब सबक सिखाया पर, सतर्क यात्री...