पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।9 एवं 15 अप्रैल को होने वाली स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर 2025 की परीक्षा अपरिहार्य कारणवश स्थगित कर दी गई है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार परीक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिस में सूचित किया गया है कि 9 एवं 15 अप्रैल को स्नातक प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर 2025 की होनेवाली परीक्षा अपरिहार्य कारणवश स्थगित कर दी गई है। पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित समयानुसार 9 अप्रैल को होने वाली स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा अब 12 अप्रैल को होगी। वहीं 15 अप्रैल को होने वाली स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा अब 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जारी नोटिस में यह भी जिक्र किया गया है कि 8 अप्रैल को जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा किसी कारणवश छूट गई है, उनकी ...