नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- भारतीय बाजार में लग्जरी और प्रीमियम कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसमें एक नाम ऑडी का भी है। जर्मनी की इस कंपनी ने देश में फेस्टिव सीजन को देखते हुए एकदम नई ऑडी Q3 लॉन्च की है। इस कॉम्पैक्ट लग्जरी SUV में 150 किलोवाट की पावर, क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव और डिजिटल, लाइटिंग और कम्फर्ट से जुड़ी कई टेक्नोलॉजी एक साथ मिलती हैं। टेक्नोलॉजी रिच केबिन में डिजिटल पैनोरमिक डिस्प्ले, हेड-अप डिस्प्ले और सोनोस प्रीमियम साउंड सिस्टम भी दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 51.99 लाख रुपए रखी गई है। कार में सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग और इंडियन कंडीशन के हिसाब से तैयार किया गया एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है। कार को 5 एक्सटीरियर कलर्स में खरीद पाएंगे, जिसमें सेज ग्रीन, मिथॉस ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट, नवारा ब्लू...