गिरडीह, अप्रैल 9 -- गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम की पहली बोर्ड की बैठक 09 अप्रैल को नौ एजेंडे पर होगी। निगम के नए बिल्डिंग में होनेवाली इस बैठक में नगर मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू रहेंगे। महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार के अलावा सभी 36 वार्डों के पार्षद हिस्सा लेंगे। गर्मी में सुचारु जलापूर्ति मिले। इस पर पहली बोर्ड ठोस निर्णय लेगी। बारिश से पहले शहर के सभी बड़े और खुले नालों पर स्लैब निर्माण, वार्डवार नई योजनाओं के चयन, एचएलएमसी से पारित विभिन्न योजनाओं का टेंडर किए जाने पर विचार, प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, यूनिपोल से सम्बंधित राजस्व संग्रहण सहित 9 एजेंडे पर बैठक फैसला लेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.