नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- 9 april bank holiday: अगर आप 9 अप्रैल 2026 को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जी हां, क्योंकि इस दिन कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते लोगों के मन में यह सवाल है कि बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे। खासतौर पर असम (Assam), केरल (Kerala), पुडुचेरी (Puducherry), गोवा (Goa) और कर्नाटक (Karnataka) जैसे राज्यों के ग्राहक इसको लेकर असमंजस में हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि यहां बैंक खुले रहेंगे या नहीं? यह भी पढ़ें- 60% DA में देरी क्यों? इस पर 8वें वेतन आयोग का क्या असर? जानिए इसका फायदा-नुकसान दरअसल, भारत में जब भी चुनाव होते हैं, तो मतदान वाले क्षेत्रों में आमतौर पर छुट्टी घोषित की जाती है, ताकि लोग आसानी से वोट डाल सकें। 9 अप्रैल को असम (Assam), केरल (Keral...