9वें राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ शुभारंभ, मंत्री ने ली बैठक
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा बुधवार को गर्भवती व धात्री महिलाओं, बच्चों और किशोरियों के पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल को समर्पित 9वें राष्ट्रीय पोषण माह (9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026) का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद के विकास भवन सभागार में सजीव (लाइव) प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व प्रशासक जिला पंचायत डॉ. वीरपाल निर्वाल, विधायक मीरापुर प्रतिनिधि सुप्रिया पाल उपस्थित रहे। विकास भवन के सभागार में उपस्थित सभी ने मुख्यमंत्री के संबोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना है। इसके बाद राज्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर जनपदीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- कुपोषित बच्चों की पहचान कर समय से दिलाएं सेवाएं मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.