मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- मुजफ्फरपुर, खेसं : बिहार वुशू संघ के खिलाड़ियों ने 9वीं फेडरेशन कप वुशू चैंपियनशिप 2025 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 30 दिसंबर तक राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान बिहार टीम ने अनुशासन, तकनीकी दक्षता एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए कुल 12 पदक अर्जित किए। इनमें पांच स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक और चार कांस्य पदक शामिल हैं। बिहार की टीम में शामिल पदक विजेताओं में चार खिलाड़ी मुजफ्फरपुर के हैं। बिहार वुशू संघ की महासचिव सुमन मिश्रा, अध्यक्ष अमूल्य कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मुकुट मणि, डॉ. सतीश झा, डॉ. बी. प्रियाम सहित संघ के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को इस शानदार उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.