नई दिल्ली, अगस्त 7 -- किसी व्यक्ति की काबिलियत सिर्फ उसकी डिग्री, अंग्रेजी या बड़े संस्थान के अनुभव से तय नहीं होती। कई बार सही मौका और किसी का भरोसा जिंदगी की दिशा बदल देता है। हैदराबाद के फाउंडर श्रवंत गजुला की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उन्होंने करीब 10 साल पहले एक 9वीं पास टैक्सी ड्राइवर को अपनी कंपनी का पहला कर्मचारी बनाया था। उस समय उसके पास न कॉरपोरेट अनुभव था और न ही ऐसा रिज्यूमे, जो किसी बढ़ियां कंपनी में नौकरी दिला सके। लेकिन गजुला ने उसकी मेहनत और ईमानदारी को पहचाना। आज वही व्यक्ति कंपनी में प्रोक्योरमेंट विभाग संभाल रहा है और उसके पास पूरे भारत में काम की जिम्मेदारी है। यह स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।9वीं पास ड्राइवर में दिखी काम करने की लगन श्रवंत गजुला ने LinkedIn पर इस कहानी को शेयर किया। उन्होंने बताया कि 10 साल...