झांसी, सितम्बर 13 -- झांसी, संवाददाता। गांव बूढ़ा में कक्षा 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में वह फंदे पर झूलती मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं सीपरी बाजार थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बूढ़ा के रहने वाले अमर सिंह पाल खेती-किसानी करते हैं। उनकी 14 साल की बेटी साक्षी पाल एक स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। शनिवार को उनकी पत्नी रूचि किसी काम से गई थी। घर पर साक्षी दो भाईयों और बहन के साथ थी। तभी वह अंदर के कमरे में गई। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय छात्रा की मौत वहीं उनसे फंदा बनाया और झूल गई। काफी देर तक उसकी कोई आहट न होने पर बहन-भाई को शंका हुई। उन्होंने कमरे में देखा तो दंग रह गए। उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जिससे...